फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   43 candidates will show their strength in the battle of political struggle

सियासी संग्राम के रण में 43 उम्मीदवार दिखाएंगे दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
43 candidates will show their strength in the battle of political struggle
सियासी संग्राम के लिए जिले में रण तैयार हो गया है। चुनाव निशान के साथ जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 43 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अपने सिपहसलारों को विजय दिलाने के लिए महारथियों ने भी जिले में मथना शुरू कर दिया है। अब जनता तय करेगी की इस जंग में जीत हासिल कर कौन उनकी नुमाइंदगी करेगा। नाम वापसी के बाद जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 43 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुनाव निशान आवंटित कर दिए गए। सभी दावेदार अब पूरी तैयारी के साथ जंग जीतने के लिए सियासी रण में कूद पड़े हैं।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा सीटों से 55 प्रत्याशियों ने नामांकन कराते हुए चुनाव में ताल ठोकी थी। जिसमें नौ पर्चे जांच के दौरान खारिज हो गए थे। सोमवार को नाम वापसी के दौरान अमरोहा सीट से सपा प्रत्याशी के महबूब अली के बेटे व एमएलसी परवेज अली और एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी महबूब अली ने नाम वापस लिया है। अब यहां से नौ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वहीं नौगांवा सादात विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा रानी के पति और कांग्रेस नेता सुखराज सिंह ने मैदान छोड़ दिया है।
विज्ञापन

एक प्रत्याशी के पर्चा वापस लेने के बाद यहां ग्यारह प्रत्याशी रहे गए हैं। उधर, हसनपुर और धनौरा विधानसभा सीट से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। इसके साथ हसनपुर में 13 और धनौरा में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार विधानसभा सीटों पर अब 43 प्रत्याशियों के बीच 14 फरवरी को मुकाबला होगा। वहीं आरओ ने निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही सभी प्रत्याशी मैदान मारने को सियासी ‘कुरुक्षेत्र’ में उतर पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed