फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   42 vacant posts of doctors in the district hospital

Amroha News: जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 42 पद खाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
42 vacant posts of doctors in the district hospital
अमरोहा। जहां एक तरफ सरकार लोगों की सेहत को लेकर गंभीर है। अस्पतालों में नई-नई योजनाओं की सौहगात दी जा रही है। जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके लेकिन लोगों की सेहत का देखभाल करने वाले ही कम होंगे तो फायदा कैसे मिलेगा। अगर हम जिला संयुक्त अस्पताल की बात करें तो यहां पर चिकित्सकों के 42 पद खाली है। दिल की धड़कन को देखने वाले कार्डियोलाॅजिस्ट की लंबे समय से दरकार है। हालांकि हर माह शासन से पत्राचार जरूर किया जाता है लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाता।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में अमरोहा को नया जिला घोषित किया गया था। जिससे लोगों को उम्मीद जगी कि अब स्वास्थ्य सेवा बेहतर होंगी। उसके साथ ही 200 बेड का जिला अस्पताल का निर्माण भी शुरु हुआ हालांकि सरकार ने लोगों की सेहत से जुड़ी काफी सुविधाओं को अस्पताल में दिया। चौबीस घंटे एंबुलेंस काम कर रही है। सीटी स्कैन से लेकर ब्लड बैंक तक है लेकिन जो लोगों की सेहत का ख्याल रख सकें उनकी ही कमी चल रही है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 67 पद स्वीकृत है लेकिन यहां पर 25 ही चिकित्सक ही काम कर रहे है। इस तरह 42 पद खाली चल रहे हैं। कार्डियोलॉजिस्ट चिकित्सक तो शुरु से ही नहीं मिला। इसके अलावा त्वचा, चेस्ट फिजिशियन और स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पिछले पांच साल से खाली चल रहे हैं। गंभीर बीमारियों के मरीजों को रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 42 पद खाली हैं। इसके संबंध में हर माह शासन को पत्र भेजा जाता है। फरवरी में भी चिकित्सकों की डिमांड की गई है। लेकिन जो चिकित्सक अस्पताल में हैं। वह लोगों का उपचार कर रहे हैं। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाती है। 100 बेड का पुरुष और 100 बेड का महिला अस्पताल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. एके भंडारी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed