फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   42 crore proposal passed in the District Panchayat Board meeting

Amroha News: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 42 करोड़ के प्रस्ताव पास

Sun, 12 Mar 2023 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 12 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
42 crore proposal passed in the District Panchayat Board meeting
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक वर्ष 2023-24 के लिए करीब 42 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। जबकि 52 करोड़ के रिवाइज बजट पर भी बोर्ड की मुहर लग गई है। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक के दौरान अधिकारियों और जिला पंचायत सदस्यों के बीच काफी माथापच्ची हुई। पंचम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत जिपं सदस्यों से कार्य योजना के लिए प्रस्ताव मांगे गए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब करीब 11 बजे जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जोया रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्ष 2022-23 के पुनरीक्षित बजट 52 करोड़ 71 लाख 34 हजार 83 रुपये की आय के सापेक्ष 39 करोड़ 71 लाख 349 व्यय का अनुमोदन हुआ। इसके बाद वर्ष 2023-24 की जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में वर्ष 2023-24 के बजट 41 करोड़ 38 लाख, 43 हजार 735 आय के सापेक्ष 38 करोड़ 4 लाख 35 हजार रुपये के व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही जिला योजना के लिए 15760.35 लाख रुपये व मनरेगा लेबर बजट 8812.69 रुपये का अनुमोदन किया गया। दोनों वर्षों के आय व व्यय की स्वीकृति सभी सदस्यों की सहमति के साथ प्रदान की गई। इसके अलावा जिला योजना के अलावा मनरेगा लेबर बजट 8812.69 का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने पंचम राज्य वित्त व 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत कार्य योजना के लिए जिपं सदस्यों से प्रस्ताव मांगे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार पान ने बताया कि जिपं आय में वृद्धि के लिए विज्ञापन उपविधि व दुकान उपविधि में संशोधन का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए कुल 42 करोड़ प्रस्ताव हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी विभागों के अधिकारियों को सदस्यों की समस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, नौगांवा सादात विधान सभी सीट से विधायक चौधरी समरपाल सिंह व जिपं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारी को जिपं अध्यक्ष ने लगाई फटकार
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत सदस्य पवनीत दिवाकर ने क्षेत्र के गांव भूकापुरी गांव की सड़क नहीं बनाने की बात कही तो जिला पंचायत का गुस्सा बड़क गया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा इसी गांव की सड़क में घटिया सामग्री लगाने के आरोप पर जिला अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कुमखिया गांव में प्रस्तावित सड़क एक डेढ़ साल बाद भी नहीं बनने पर कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक से दूर रहे भाजपा के विधायक
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाता है। इसके लिए बाकायदा जिला पंचायत अध्यक्ष के अगल-बगल में विधायकों की कुर्सी होती है। शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में भाजपा के सभी विधायक नदारद रहे। बैठक में केवल सपा के विधायक चौधरी समर पाल सिंह पहुंचे। बैठक में सत्ता के विधायकों को न पहुंचना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed