{"_id":"5bd0cbb3bdec22693032fdd1","slug":"41540410291-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से युवक की मौत
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। सांसद कंवर सिंह तंवर के जन्म दिन समारोह में क्षेत्र के लोगों को लेकर झनकपुरी जा रही बस की के पहिये के नीचे दबकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक के मय बस के पकड़ लिया। युवक नगर के एक डिग्री कालेज में आफिस मैनेजर के पद पर कार्यरत था और ड्यूटी पर आ रहा था। भाई की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के गांव नबावपुरा निवासी अजमेंद्र शर्मा उम्र 30 साल नगर के वाईएमएस पीजी कालेज में आफिस मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह बुधवार की सुबह लगभग 8.30 बजे बाइक से कालेज आ रहा था। मार्ग में ढ्योटी मोड़ के पास बस को ओवरटेक करते समय अजमेंद्र की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बस के पहिये के नीचे आ गया। वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर बस व चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना की। अजमेंद्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। गढ़मुक्तेश्वर के पास उसने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को लेकर सरकारी अस्पताल आएं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई अंकित की ओर से चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों का कहना था कि बस में सवार लोग सांसद के जनम दिन समारोह में शामिल होने के लिए झनकपुरी जा रही थी।
करवाचौथ की तैयारी कर रही कंचन का उजड़ गया सुहाग
मंडी धनौरा। पति अजमेंद्र की मौत की जानकारी लगते ही पत्नी कंचन गश खाकर गिर पड़ी। उसको यकीन ही नहीं आ रहा था कि कुछ देर पहले माथा चूमकर घर से बाहर निकला उसका पति अब इस दुनिया में नहीं रहा। यही कारण था कि अजमेंद्र की मौत की खबर पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जब दोबारा से उसको दुखद खबर दी गई तो वह गश खाकर नीचे गिर पड़ी। वह तीन दिन बाद आने वाली करवाचौथ की तैयारी में लगी हुई थी। दो साल पहले अजमेंद्र के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली कंचन सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा पर्व माने जाने वाले करवाचौथ के पर्व से तीन दिन पहले ही विधवा हो गई। बेहद मृदुभाषी अजमेंद्र के निधन की सूचना मिलने पर कालेज में भी शोक की लहर दौड़ गई। प्रबंधक रियाज अहमद व प्राचार्य एके सिंह ने अजमेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।