{"_id":"5b805d0042c79246730f5289","slug":"41535139072-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना परिषद कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना परिषद कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना परिषद कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी किसान से वसूली की गई तो उसके खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर भाकियू ने बीते पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग भी की।
गन्ना विकास परिषद द्वारा नए सदस्य बनाए जाने का कार्य चल रहा है। पुराने सदस्यों के सट्टे का भी सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसके लिए किसानों से फर्द मांगी जा रही है। आरोप है कि गन्ना विकास परिषद के कर्मचारी इसके लिए किसानों से जमकर वसूली कर रहे हैं। शुक्रवार को किसानों की शिकायत पर भाकियू के जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिषद कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के बीच आए सचिव ने आश्वासन दिया कि ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर दिनेश प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, बिजेंद्र शर्मा, सौवीर सिंह, रामवीर सिंह, नरेश सिंह आदि मौजूद थे।
--------------------
गन्ना विकास परिषद के किसी भी कर्मचारी ने यदि अवैध वसूली की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन किसानों के सट्टे बनने से रह गए हैं। उनके भी सट्टे बनाए जाएंगे। - चंचल सिंह, सभापति, गन्ना विकास परिषद