फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   चिकित्सक के खिलाफ कर्मचारी ने हड़ताल की

चिकित्सक के खिलाफ कर्मचारी ने हड़ताल की

Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के खिलाफ कर्मचारी ने हड़ताल की
मंडी धनौरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर पर तैनात चिकित्सक महेश कुमार राजौरिया पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके ट्रांसफर की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के कर्मचारियों व चिकित्सकों ने गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखीं और चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल की वजह से रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताली कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी व जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर चेतावनी दी है कि यदि चिकित्सक का स्थानांतरण नहीं किया गया तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर चिकित्साधीक्षक ने इसके पीछे लापरवाह कर्मचारियों की साजिश बताया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारियों का आरोप है कि चिकित्सक महेश राजौरिया कार्यावधि में यहीं रहते हैं और चिकित्साधीक्षक की शह पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर तैनात लगभग समस्त कर्मचारियों व चिकित्सकों ने महेश राजौरिया के ट्रांसफर की मांग को लेकर हड़ताल की और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आरोपी चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से यहां से हटाया जाएं। दूसरी ओर चिकित्साधीक्षक डा. रामअवतार गौतम का कहना है कि कुछ लापरवाह कर्मचारी काम नहीं करते हैं। उन्होंने ही अन्य स्टाफ को भड़काया है। ड्यूटी पर नहीं जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखा गया है। प्रदर्शन करने वालों में अनिल शर्मा, लोकेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र यादव, विनोद कुमार, तेजेंद्र कौर, डा. कुनाल शर्मा, विजयपाल सिंह, नीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed