फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   410 university students and 46 cbse student were absent

सीबीएसई के 46, विवि के 410 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Tue, 06 Mar 2018 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Tue, 06 Mar 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
410 university students and 46 cbse student were absent
अमरोहा में सीबीएसई परीक्षा छूटने के बाद पेपर देखते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई और विवि परीक्ष्‍ाा के पहले ही दिन कई वीर मैदान छोड़ गए। सीबीएसई बोर्ड के इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 46 जबकि विवि की परीक्षा में 410 ने परीक्षा नहीं दी। इसमें अमरोहा में 408 और गजरौला में 2 परीक्ष्‍ाार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबाफुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सोमवार को पहला पेपर हुआ। जिसमें प्रथम पाली में एमए उर्दू, एमएससी गणित, बीएससी रसायन विज्ञान व बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में एमएससी बीकॉम द्वितीय वर्ष का पेपर हुआ। जबकि तृतीय पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष व बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षाएं हुईं। पहले दिन दो महाविद्यालयों में 408 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन

हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज की केंद्र व्यवस्थापक व प्राचार्या डा. नौशाबा परवीन ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 251 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 238 छात्राओं ने पेपर दिया। दूसरी पाली में पंजीकृत 106 छात्राओं में से 105 ने परीक्षा दी। तृतीय पाली में 58 में से 2 छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया। उधर जेएस हिंदू पीजी कालेज में पहली पाली में पंजीकृत 987 में से 15 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 776 में से 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि तीसरी पाली में 687 परीक्षार्थियों में से 5 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सभी परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इस दौरान महाविद्यालय के सचल दल ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहिन संपन्न कराई गई।

उधर, रमाबाई अंबेडकर डिग्री कालेज में प्रथम दिन परीक्षा में 741 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से प्रथम पाली में एक और तृतीय पाली में भी एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में कोई अनुपस्थित नहीं रहा।  परीक्षा के पहले दिन सख्ती का खूब असर दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed