फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   41 thousand rupees blown from the property dealer's account within 24 hours of registration

जमीन की रजिस्ट्री कराने के 24 घंटे के भीतर प्रॉपर्टी डीलर के खाते से उड़ाए 41 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
41 thousand rupees blown from the property dealer's account within 24 hours of registration
अमरोहा। जमीन की रजिस्ट्री कराने के चौबीस घंटे के भीतर साइबर ठगों ने प्रॉपर्टी डीलर के खाते से 41 हजार रुपये उड़ा लिए। बैंकों का संदेश मिलने के बाद प्रॉपर्टी डीलर के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल टोल फ्री नंबर पर फोन कर खाते पर रोक लगवाई। इसके बाद एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। साइबर सेल की जांच पड़ताल के बाद नगर कोतवाली पुलिस धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। कुछ दिन पहले गुड़ के दो कारोबारियों सहित तीन के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ाए लिए गए थे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोड निवासी राकेश जैन प्रॉपर्टी डीलर है। घर जमीनों खरीद-फरोख्त करते हैं। आरोप के मुताबिक 28 अक्तूबर को उन्होंने तहसील स्थित रजिस्टर ऑफिस में जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। यहां बतौर दस्तावेज आधार कार्ड, फोटो और अंगूठा लगाया गया था। रजिस्ट्री कराने के कुछ घंटों बाद ही उनके खाते से एक हजार रुपये कट गए थे। जिसे राकेश जैन ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद 30 अक्तूबर को उनके खाते से चार बार में 40 हजार रुपये उड़ा लिए गए। मोबाइल पर बैंक द्वारा भेजे गए धनराशि कटौती के मैसेज तो देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही टोल फ्री नंबर पर फोन करके खाते पर रोक लगवाई। इसके बाद एसपी पूनम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। साइबर सेल की जांच पड़ताल के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री ऑफिस से डाटा लीक होने की आशंका
प्रॉपर्टी डीलर राकेश जैन ने डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर रजिस्ट्री ऑफिस से डाटा लीक होने की आशंका जताई है। हवाला दिया कि इससे पहले गुड़ कारोबारी ने जमीन खरीदी थी। इस दौरान भी रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन बेचने व खरीदने वाले और एक गवाह के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लगाए गए थे। इसके बाद तीनों कारोबारियों के खाते से करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed