{"_id":"6709bb072d575aa5fe02b064","slug":"41-lakh-rupees-were-extorted-from-a-businessman-on-the-pretext-of-selling-land-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-127412-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर कारोबारी से 41 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर कारोबारी से 41 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
जमीन बेचने का झांसा देकर कुछ लोगों ने कारोबारी से 41 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद जमीन का सौदा दूसरे व्यक्तियों को कर दिया। मामले में न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी शहाबुद्दीन के बेटे शोएब कारोबारी हैं। उनकी मुलाकात बछरायूं थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा निवासी जब्बार, माजिद, आशा, शहनाज और शाहरुख से हुई थी। उक्त लोगों ने 21 बीघा जमीन 90 लाख रुपये में बेचने की बात कही थी। शोएब ने इन लोगों से सौदा तय करके 41 लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाद में आरोपियों ने जमीन का सौदा अन्य व्यक्तियों को कर दिया। शोएब आरोपियों से बैनामा कराने की बात कही तो टालमटोल करने लगे। साथ ही रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस जमीन के मालिक शहनाज और शाहरुख हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में जब्बार, मस्जिद, आशा, शहनाज और शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ा