फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   400 health worker will reached on booth

मिला मैसेज, 4 बूथों पर पहुंचेंगे 400 स्वास्थ्य कर्मी, लगेगा कोरोना टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
400 health worker will reached on  booth
अमरोहा। पिछले दस महीने से जिस घड़ी का जनपदवासियों को बेसब्री से इंतजार था, वह घड़ी आ गई है। शनिवार (आज) को चार अस्पतालों में 400 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा। इन सभी को मोबाइल फोन पर मैसेज मिल गया है। कोविड-19 कोल्ड चेन के जिला स्तरीय भंडारण में रखी वैक्सीन सेशन साइटों के कोल्ड चेन प्वाइंटों पर पहुंच गई है। टीकाकरण शुरू होने के साथ यहां से वैक्सीन को सेशन साइटों पर पहुंचेगी। वैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक टेंपरेचर में रखा गया है। पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को मैसेज मिल गया है। टीकाकरण के दौरान बूथों पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। अफसरों ने अधीनस्थों को सुरक्षा-व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि 16 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा देहात, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया, जिला अस्पताल और टीबी क्लीनिक पर सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक सबसे पहले इसे हेल्थकेयर कर्मियों यानी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल और स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को दिया जाएगा। पहले दिन प्रत्येक बूथ पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मी बुलाए गए हैं। अभी तक पंजीकृत 7993 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना हैं। इसके लिए वैक्सीन की 9660 डोज और सात लाख सिरिंज मिल चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में फ्रंटलाइन पर काम करने वाले विभागों के कर्मचारियों को टीका लगेगा। तीसरे चरण के नजदीक आते ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एप पर पंजीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिसका पंजीकरण होगा उसका ही टीकाकरण होगा। सेशन साइटों पर 3 कक्ष तैयार किए गए हैं। जिसमें पहला वेटिंग रूम, दूसरा वैक्सीनेशन रूम और तीसरा ऑब्जरवेशन रूम होगा। सपोर्ट स्टाफ में आशा, आंगनबाड़ी और पुलिस कर्मियों को रखा गया है। इनका काम टीकाकरण स्थल पर लोगों को लाने के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed