{"_id":"58af3a3d4f1c1b2b69b2647b","slug":"4-man-and-women-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर-मैजिक की भिड़ंत में चार की मौत, 35 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर-मैजिक की भिड़ंत में चार की मौत, 35 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 24 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के छपना में टैंकर व छोटे हाथी की भिड़ंत में कांवड़ियों की मौत के बाद पीएम हाउस पर दहाड़ मारकर रोता बुजुर्ग। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों की टाटा मैजिक बृहस्पतिवार तड़के नया गांव के पास दूध के टैंकर से टकरा गई। भीषण हादसे में संभल के रजपुरा क्षेत्र की दो महिलाओं समेत तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने रजपुरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में 35 से अधिक कांवड़िये जख्मी हो गए।
मंजिल से तकरीबन 25 किलोमीटर पहले हुए हादसे के बाद चीखपुकार मच गई थी। आसपास पैदल चल रहे कांवड़ियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां से गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
संभल जनपद के रजपुरा थाना इलाके के गांव तुमरिया घाट से कई दिन पहले शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेने गए थे। बताया जाता है कि शिवभक्तों ने किराए पर टाटा मैजिक ली थी। इसी से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे हसनपुर-रहरा रोड पर नया गांव के पास (चंदनपुर और छपना गांव के बीच) मैजिक पहुंची थी। कुछ कांवड़िये सड़क पर भी चल रहे थे।
विज्ञापन
इससे रास्ता संकरा सा हो गया था। इसी दरम्यान दूसरी तरफ से दूध का टैंकर आ गया। कांवड़ियों को बचाने के फेर में दूध का टैंकर अनियंत्रित हो गया और साइड में आकर टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कांवड़ियों में चीखपुकार मच गई। सड़क पर चल रहे अन्य कांवड़ियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में करीब 35 कांवड़िये घायल हो गए।
आनन-फानन में घायलों को रहरा और हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्रेमवती(40) पत्नी नरेश, कल्लो(48) पत्नी बीरबल, पन्नालाल(60) पुत्र छिद्दा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में कई घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं कलावती (32)पत्नी लक्ष्मी सिंह निवासी नगलिया भौंसली(गुन्नौर) की रजपुरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, भीषण हादसे से कांवड़िये बेकाबू हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने किसी तरह मामला संभाला।
हादसे में घायल कांवड़ियों के नाम
ऋषिपाल पुत्र किशोरी निवासी हीरापुर थाना गुन्नौर, उमेश पुत्र छत्रपाल, अनीता पत्नी दिनेश, सुधीर पुत्र लखमी, भूरे पुत्र नेम सिंह, सूरजपाल पुत्र भोजराज, पूनम पुत्री तेजपाल, गुड्डो पत्नी केहर सिंह, संजय पुत्र अतर सिंह, सुखवीर पुत्र नत्थन सिंह, अमरीश पुत्र वाशुदेव, महीपाल पुत्र मलखान, उदयवीर पुत्र नेजी, काले पुत्र वीरेंद्र, जीतपाल पुत्र ऋषिपाल, अमरपाल पुत्र छत्रपाल, दिनेश पुत्र वीरपाल, सर्वेश पत्नी नेम सिंह, ममता पुत्री राजवीर, चैनवती, रजनी पत्नी चंद्रवीर, प्रीताम्बर पुत्र चंद्रभान, दिव्याशुं, कलावती पत्नी वीरपाल, सुहानी पुत्री कदर सिंह, नरेश पुत्र राधेश्याम, चंद्रपाल पुत्र राम किशोर, वेदराम पुत्र वाशुदेव, राजू पुत्र नरोत्तम, पप्पू पुत्र नरेश आदि घायल हो गए।