फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   4.70 lakh looted from bike showroom by taking guard hostage

बाइक शोरूम से 4.70 लाख लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
4.70 lakh looted from bike showroom by taking guard hostage
4.70 lakh looted from bike showroom by taking guard hostage - फोटो : JPNAGAR
दीवार फांदकर बुलेट बाइक के शोरूम में घुसे तीन बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश ग्लैंडर से शटर और ऑफिस का ताला काटकर डिजिटल लॉकर ले गए। लॉकर में 4.70 लाख नकदी रखी थी। बदमाश हेलमेट, जैकेट और जूते भी ले गए। सुरक्षा गार्ड ने शोरूम स्वामी को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सुबह लॉकर जंगल में मिला। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा की आवास विकास कालोनी निवासी आदित्य सिंह का गजरौला क्षेत्र के गांव सलारपुर कलां के निकट हाईवे किनारे बुलेट बाइक का शोरूम है। क्षेत्र के जलालपुर कलां निवासी ओमवीर सिंह शोरूम पर सुरक्षा गार्ड हैं। शोरूम के पीछे नई कॉलोनी बसाई जा रही है, जबकि दक्षिण में बाउंड्री भरा प्लाट है। रविवार की रात गार्ड शोरूम की सुरक्षा के लिए मुस्तैद था। बकौल, आदित्य सिंह उन्हें सुरक्षा गार्ड ओमवीर सिंह ने रात 3.16 बजे कॉल करके बताया कि रात डेढ़ बजे पीछे दीवार फांदकर आए तीन बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने ग्लैंडर से शोरूम के पीछे लगा शटर काटा और उसमें दाखिल हो गए। शोरूम के अंदर स्थित ऑफिस का ताला भी ग्लैंडर से काटकर प्रवेश कर गए। लूट की जानकारी पर वह कुछ देर बाद शोरूम आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शोरूम स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने सुरक्षा गार्ड ओमवीर सिंह के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed