फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   3D wall painting will enhance the beauty of the city walls

Amroha News: शहर की दीवारों की खूबसूरती बढ़ाएगी थ्रीडी वॉल पेंटिंग

Wed, 19 Mar 2025 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 19 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
3D wall painting will enhance the beauty of the city walls
अमरोहा। नगर पालिका की ओर से शहर को सुंदर बनाने के लिए कवायद शुरू की जा रही है। दाग धब्बों से बदसूरत हुईं शहर की दीवारों को खूबसूरत बनाया जाएगा। दीवारों पर बड़े महानगरों की तर्ज पर अमरोहा की पहचान ढोलक और कालीन की थ्रीडी पेंटिंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

वॉल पेंटिंग के जरिये शहर वासियों को समझाया जाएगा कि यह हमारा शहर है। इसे कैसे साफ रखना है। लोगों को स्वच्छता का महत्व भी बताया जाएगा। इसके अलावा दस मॉडल शौचालय भी बनेंगे। पालिका प्रशासन ने तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि थ्रीडी पेंटिंग बनाने का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदरता बनाना है। ढोलक और कालीन की थ्रीडी पेंटिंग के अलावा सौंदर्यीकरण के साथ वॉल पेंटिग प्रेरक और संदेशात्मक भी होगी। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी कई वॉल पेंटिग भी बनाई जाएंगी। जिनमें पर्यावरण संरक्षण, भविष्य की जरूरत जल का सदुपयोग, प्लास्टिक को न कहें, हरियालीकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी आदर्श व सामाजिक संदेश से जुड़ी वॉल पेंटिग्स शामिल हैं। इसके साथ ही शहर की स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता के संदेशों से रंगी जाएंगी दीवारें
शहर के जोया रोड स्थित ओवरब्रिज, कलक्ट्रेट के अलावा प्रमुख सरकारी विभागों की दीवारों पर अब स्वच्छता, जल ही जीवन है और अन्य जागरूकता संदेशों को रेखांकित किया जाएगा। वॉल पेटिंग्स में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, खुले में शौच मुक्त और जल बचाने के संदेश प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसका उद्देश्य शहरवासियों तक स्वच्छता के संदेश को प्रभावी रूप से पहुंचाना है।
-------------------
दीवारों को गंदी करने पर होगी कार्रवाई
ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा दीवारों पर पोस्टर और बैनर लगाए जाते हैं तो संबंधित फर्म और पोस्टर बनाने वाली एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ 5,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
----------------------
शहर में 10 मॉडल शौचालय भी बनेंगे
शहर वासियों की सुविधाओं के लिए नगर में दस मॉडल शौचालय भी बनाए जाएंगे। प्रत्येक शौचालय में दस शीट लगेंगी। इसमें पांच महिलाओं और पांच पुरुषों के लिए। इतना ही नहीं इन शौचालय में ऐसी की सुविधा भी होगी। प्रत्येक शौचालय में सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाएगी। जिससे शौचालय साफ-स्वच्छ बना रहे।

-------------
शहर को सुंदर बनाने के लिए जगह-जगह दीवारों पर थ्रीडी वॉल पेंटिंग बनाई जाएंगी। इसके अलावा शहर में दस मॉडल शौचालय भी बनेंगे। इसके लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू कर दिए जाएंगे।-डॉ. बृजेश कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article