फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   38 crores will improve the look of three roads

Amroha News: 38 करोड़ से संवरेगी तीन सड़कों की सूरत

Wed, 05 Feb 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
38 crores will improve the look of three roads
क्षतिग्रस्त नौगांवा मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में बदहाल हो चुके तीन मुख्य मार्गों की सूरत जल्द बदलने वाली है। अमरोहा-नौगांवा मार्ग के नवीनीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से दस करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। वहीं, अतरासी मार्ग के लिए भी चार करोड़ के बजट की स्वीकृति मिल गई है।
दोनों ही मार्गों के निर्माण की मांग काफी समय से उठ रही थी, जबकि अमरोहा-कैलसा-पाकबाड़ा बाईपास के लिए 24 करोड़ का बजट मिलने के बाद उसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि तीनों ही मार्ग जिले के लिए महत्वपूर्ण है। इनकी दशा सुधरते ही लोगों की राह और भी सुगम हो जाएगी। अमरोहा से कैलसा होते हुए पाकबड़ा जाने वाला बाईपास मार्ग काफी व्यस्त रहता है। उसकी चौड़ाई कम होने के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

लंबे समय से इसके चौड़ीकरण और पुनर्निमाण की मांग उठ रही थी। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो की ओर से इसके निर्माण के लिए शासन से मांग उठाई गई थी। पिछले दिनों मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली और 24.12 करोड़ का बजट भी पास किया गया। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि इस मार्ग की लंबाई 9.5 किलोमीटर है, जबकि चौड़ाई सात से बढ़ाकर दस मीटर की जाएगी। उम्मीद है कि इस माह के आखिरी तक इस पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
नौगांवा मार्ग के भी जल्द बहुरेंगे दिन
अमरोहा से नौगांवा मार्ग काफी बदहाल हो चुका है। लंबे समय से इसका नवीनीकरण नहीं हो सका है। हालांकि, बीच-बीच में गड्ढे भरकर कुछ राहत तो दी गई, लेकिन बारिश के बाद यह मार्ग काफी बदहाल हो चुका है। अमरोहा से नौगांवा के बीच की दूरी करीब 16.8 किलोमीटर है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं तो सड़क उखड़ भी गई है। जिससे राह मुश्किल हो रही है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा इसके नवीनीकरण के लिए दस करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जेई प्रकाश चंद ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि कांवड़ यात्रा से पहले इसके पास होने की उम्मीद है।
बारिश के दिनों में बढ़ जाती है ज्यादा समस्या
अतरासी में मुख्य मार्ग पर बरसात के दिनों में ज्यादा परेशानी होती है। यहां नाला न बना होने से भारी जलभराव हो जाता है और सड़क भी बदहाल हो जाती है। जबकि, सड़क के दोनों साइड कच्ची होने से भी राहगीरों को परेशानी होती है, लेकिन अब इस समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। दरअसल, यहां की समस्या को दूर करने के लिए चार करोड़ का बजट जारी हुआ है। इस मार्ग पर 500 मीटर सीसी बनेगी। जबकि, ढाई किलोमीटर की दूरी में 60 सेंटीमीटर की चौड़ाई नाला बनाया जाएगा। जिससे जल निकासी की समस्या दूर हो सकेगी। यही नहीं सड़क के दोनों इंटरलॉकिंग भी की जाएगी। जल्द ही पर कार्य शुरू कराया जाएगा।

अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा बाईपास के लिए 24 करोड़ से अधिक का बजट मिल चुका है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी माह के अंत में कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जबकि, अतरासी में भी जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नौगांवा मार्ग के लिए प्रांतीय खंड की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। - गिरीश चंद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article