फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   365 applicant absent in pgt

पीजीटी में पहले दिन 365 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर, परीक्षा आज भी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
365 applicant absent in pgt
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से पीजीटी की परीक्षा 17 अगस्त से शुरू हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में कुल 1,709 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 365 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई है। परीक्षा का सिलसिला 18 अगस्त को भी जारी रहेगा। परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षा हुई। उत्तर पुस्तिका को सुरक्षा के बीच भेजा गया।
विज्ञापन

यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से पीजीटी के विभिन्न विषयों की परीक्षा के लिए कुल 2,074 अभ्यर्थियों का पंजीयन था जिसमें शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और एकेके इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में कुल 1,088 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे से अभ्यर्थियों का दाखिला शुरू हुआ। 9.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। बहुविकल्पीय 125 प्रश्नों का उत्तर लिखा। सुबह की पाली में भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, जीव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी राजकीय इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 408 उपस्थित रहे, जबकि 72 गैरहाजिर रहे। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 372 ने परीक्षा दी यहां पर 108 ने परीक्षा नहीं दी। इसके अलावा आईएम इंटर कॉलेज में 26 के सापेक्ष 23 ने परीक्षा दी, जबकि तीन गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली में राजकीय इंटर कॉलेज में कुल 480 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 388 ने परीक्षा दी जबकि 92 परीक्षा देने नहीं आए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 407 ने परीक्षा में शामिल हुए इनके अलावा 73 ने परीक्षा नहीं दी। वहीं आईएम इंटर कॉलेज में 128 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 111 ने परीक्षा दी। यहां पर 17 परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed