फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   36 corona positive

पीडब्ल्यूडी के दो ठेकेदार, अधिवक्ता की पत्नी बेटा-बेटी और भतीजी सहित 36 लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
36 corona positive
अमरोहा। अनलॉक के बाद जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को फिर जिले में 36 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पीडब्ल्यूडी के दो ठेकेदार, अधिवक्ता की पत्नी बेटा-बेटी और भतीजी और दो डॉक्टरों के परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिसमें टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 613 हो गई है। जबकि 264 केस एक्टिव हो गए हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेरठ लैब से 38 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें पीडब्ल्यूडी के दो ठेकेदार सहित पहले से संक्रमित दो डॉक्टरों के परिवार के पांच सदस्यों सहित चौदह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 24 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 994 लोगों की जांच कराई गई। इसमें हसनपुर में पहले से संक्रमित अधिवक्ता की पत्नी, बेटी-बेटा और भतीजी सहित 22 लोग संक्रमित मिले हैं। धनौरा क्षेत्र में चार मरीज मिले हैं। वहीं जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से 22 लोगों की जांच कराई है। इसकी जांच में सभी निगेटिव पाए हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुल 36 लोग संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 613 हो गई है। जबकि 264 मरीज एक्टिव चल रहे है। इसके अलावा 312 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वस्थ होने के बाद चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अनलॉक होने के बाद कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोग घरों से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाकर निकलें। आप स्वस्थ रहेंगे तो परिवार सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed