फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   35 year old youth dies of heart attack

Amroha News: 35 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
35 year old youth dies of heart attack
नौगांवा सादात। हार्ट अटैक से मोटर मिस्त्री आशिक अली (35) की मौत हो गई। अचेत अवस्था में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बीते तीन महीने में जिले में 45 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

मृतक आशिक अली नौगांवा सादात के मोहल्ला बुध बाजार के रहने वाले मुस्तकीम के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी शबनम के अलावा दो बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक आशिक अली अपने ससुर मुन्ना की दुकान पर मोटर मिस्त्री का काम करते थे। 17 मार्च को उनका मुरादाबाद में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद से वह घर पर थे। बुधवार की रात आशिक अली लघुशंका के लिए बाथरूम गए थे। यहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ और जमीन पर गिर पड़े। जैसे ही उनकी पत्नी शबनम बाथरूम की तरफ पहुंची तो आशिक अली अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। तुरंत ही परिजन आशिक अली को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed