{"_id":"65e4d583084bf37dfb09e544","slug":"35-year-old-laborer-dies-of-heart-attack-in-chandankota-hasanpur-news-c-284-1-jpn1003-114851-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चंदनकोटा में हार्ट अटैक से 35 वर्षीय मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चंदनकोटा में हार्ट अटैक से 35 वर्षीय मजदूर की मौत
विज्ञापन
ढबारसी। जिले में हार्ट अटैक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक लोगों की हार्ट अटैक से जान जा रही है। अब क्षेत्र के गांव चंदनकोटा में 35 वर्षीय मजदूर शीशपाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
ढबारसी क्षेत्र के गांव चंदनकोटा निवासी राजेश पुत्र शीशपाल मेहनत मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार पिछले कई दिन से मजदूर के सीने में दर्द के साथ शिकायत थी। स्थानीय चिकित्सक से दवाई लेने के बाद आराम हो गया। शनिवार की शाम वह अपने घर पर ही चारपाई पर आराम कर रहे थे। तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ी और बेहोश हो गए। जिसके बाद परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही राजेश ने दम तोड़ दिया। राजेश की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित पांच छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ा है। बता दें कि जिले में पिछले 91 दिनों में 46 लोगों की हार्ट अटैक से जान जा चुकी है।
-- -- --