{"_id":"65bd6d435fb079ca8c0e05f4","slug":"35-lakh-under-the-pretense-of-selling-the-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-113163-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दूसरे के मकान-दुकान को बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपए हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दूसरे के मकान-दुकान को बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपए हड़पे
विज्ञापन
अमरोहा। कुछ लोगों ने कॉस्मेटिक कारोबारी को दूसरे की दुकान और मकान को बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नौगांवा सादात नगर के मोहल्ला बुध बाजार में मुश्ताक अहमद का परिवार रहता है। उनके बेटे फुरकान अहमद दिल्ली में कॉस्मेटिक का कारोबार करते हैं। अपने कारोबार के सिलसिले में फुरकान अहमद अधिकतर समय दिल्ली में ही रहते हैं। उनका आरोप है कि नौगांवा सादात के ही मोहल्ला नई बस्ती के रहने वाले अतीक ने अपने मोहल्ले के रहने वाले सन्नवर का मकान और दुकान बिकने की बात बताई। जनवरी 2022 में सन्नवर ने अपना मकान और दुकान बस अड्डे के सामने दिखाए और विश्वास दिलाया कि वह मकान दुकान का मालिक है। इतना ही नहीं सन्नवर ने 25 मई 2021 का तैयार बैनामा दिखाया जो उसके नाम पर था।
लिहाजा अतीक और राशिद की मौजूदगी में सन्नवर से मकान और दुकान का सौदा 40 लाख रुपये में तय हो गया। 15 जनवरी 2022 को पीड़ित फुरकान अहमद ने पांच लाख रुपये बतौर बयाना दे दिए। इसके बाद 31 जनवरी 2022 को 20 लाख रुपये कैश सन्नवर व मारूफ को दे दिए। जबकि बकाया 10 लाख रुपये 7 फरवरी 2022 को अतीक के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा बकाया पांच लाख रुपये बैनामा की समय देना तय हुआ। तभी से सन्नवर दुकान और मकान का बैनामा करने के नाम पर टालमटोल कर रहा है। पीड़ित फुरकान अहमद को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में फुरकान अहमद की शिकायत पर सन्नवर, मारूफ अहमद और अतीक के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।