फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   35 corporation buses went on election duty, passengers worried

Amroha News: चुनाव ड्यूटी में गईं निगम की 35 बसें, यात्री परेशान

Thu, 18 Apr 2024 04:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
35 corporation buses went on election duty, passengers worried
अमरोहा। रोडवेज बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बस नहीं चलने से यात्री टैक्सी में सफर करने को मजबूर हैं। टैक्सी चालक भी यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जिससे यात्रियों की जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो के पास 82 बसों का बेड़ा है। जिसमें से 35 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई है। दूर तक सड़क पर रोडवेज बस ही नजर नहीं आ रही है। बस नहीं मिलने से विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं आई तो वह निराश होकर वापस लौट गए। बस नहीं मिलने से कई यात्री अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं तो कई मजबूरी में टैक्सी से सफर कर रहे हैं। टैक्सी चालक भी यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। मनमाना किराया वसूलने से लोगों को आर्थिक चपत लग रही है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने मेरठ व अन्य दूर से रूटों की बसों के लोकल रूटों पर फेरे बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed