फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   3353 persons taken corona vaccine

उत्सव के दूसरे दिन 3353 ने लगवाया टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
3353 persons taken corona vaccine
अमरोहा। जिलेभर में टीका उत्सव के दूसरे दिन 55 वैक्सीनेशन केंद्रों पर सोमवार को 3353 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। टीका उत्सव कार्यक्रम 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्स अधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि टीका उत्सव के चलते सोमवार को जिला अस्पताल, धनौरा, हसनपुर, जोया, अमरोहा नगर, मुन्नी देवी अस्पताल, रहरा, गजरौला समेत 55 बूथों पर कोविड-19 बचाव का टीका नि:शुल्क लगाया गया। टीका करण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कराया गया। सुबह से लेकर शाम तक बूथों पर लोगों की भीड़ लगी रही। उन्होंने बताया सभी बूथों पर 8000 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 45 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों समेत 3353 लोगों ने टीका लगवाया है। इसमें 7 हेल्थ वर्कर्स ने पहला और 11 ने दूसरा टीका लगवाया है। जबकि 7 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहला और 19 ने दूसरी डोज लगवाई है। वहीं 399 बुजुर्गों ने दूसरा टीका लगाया गया है। सोमवार को टीकाकरण का कुल प्रतिशत 41.91 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed