फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   चलो रे मन गंगा तीर, भरने लगा मेला

चलो रे मन गंगा तीर, भरने लगा मेला

Tue, 20 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चलो रे मन गंगा तीर, भरने लगा मेला
तिगरीधाम (अमरोहा)। ट्रैक्टर ट्राली में भरकर गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु तिगरीधाम पहुंचने लगे हैं। यहां आकर श्रद्धालु अपने डेरे लगाने में जुट गए हैं। सोमवार सुबह देवोत्थान एकादशी का पूजन कर श्रद्धालु मेला पहुंचने लगे हैं। इससे फाजलपुर फाटक पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दिन भर कुमराला चौकी से मेले तक श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली की लाइन लगी रही। पूरा इलाका मां गंगा के जयकारों से गूंज रहा है। परिवार के साथ आ रहे श्रद्धालु तिगरीधाम पहुंचते ही डेरा लगाने में जुट गए है। मेले में पहुंची महिला श्रद्धालु अपनी मनपसंद की खूब खरीदारी कर रही हैं। महिलाएं खासतौर से रंग बिरंगी चूड़ियों को खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------
आस्था और विश्वास की लगा रहे डुबकी
मेला पहुंचने वाले श्रद्धालु रोजाना गंगा मैया में डुबकी लगा रहे हैं। गंगा जल ठंडा होने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास में कोई कमी नहीं है। सुबह से देर शाम तक गंगा घाट पर स्नान जारी रहता है। भोर होते ही श्रद्धालु डेरों से निकल कर गंगा घाट का रुख कर लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
मेले में घूम रहा सफाई वाहन
पहली बार तिगरी धाम के मेले में कूडा उठाने के लिए जिला पंचायत का सफाई वाहन यानी ट्रैक्टर ट्राली घूम रही है। श्रद्धालुओं से कूड़ा ट्रैक्टर ट्राली में डालने की अपील की जा रही है, इसके अलावा जहां पर कूड़ा पड़ा दिखाई देता है, सफाई वाहन पर तैनात कर्मचारी स्वयं कूड़ा उठाकर वाहन में भर लेते है।

----------------------------
बच्चों के खेल व अठखेलियां शुरू
तिगरी मेले में पहुंचने वाले खेलों व गंगा किनारे अठखेलियां कर मेले का पूरा आनंद ले रहे है। सोमवार को बच्चे मिट्टी में एक दूसरे को दबाकर खेलते दिखाई दिए, तो कुछ बच्चे जंपिंग करते मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed