{"_id":"5bb6702c867a55644f138204","slug":"31538682924-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। दिल्ली बार्डर पर किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में जुलूस निकाल कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से किसानों की समस्त मांगों को मानने की मांग की गई है। लाठीचार्ज के विरोध में वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
दिल्ली बार्डर पर गांधी जयंती के दिन किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष असरपाल सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के बाहर अध्यक्ष ने सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए लाठीचार्ज की निंदा की। वकीलों ने यहां पर मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन न्यायिक तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर जयप्रकाश सैनी, मदनपाल सैनी, सर्वेश शर्मा, अली रफी आदि मौजूद रहे।