फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   इस बार गन्ना समितियों और चीनी मिलों को भी मिलेगा ईनाम

इस बार गन्ना समितियों और चीनी मिलों को भी मिलेगा ईनाम

Fri, 27 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
इस बार गन्ना समितियों और चीनी मिलों को भी मिलेगा ईनाम
गजरौला। प्रदेश सरकार ने किसानों को पुरस्कार दिए जाने की नीति में इस साल फेरबदल कर दिया है। अबकी बार किसानों के साथ साथ गन्ना समितियों और चीनी मिलों को भी ईनाम दिया जाएगा। जिससे देश में नंबर रहने का स्थान कायम रखा जा सके।
विज्ञापन

गुरुवार को शासन ने दिशा निर्देश जारी किए। जिसमें कहा गया है कि पिछले सालों में सर्वाधिक गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कार दिए जाते रहे हैं। इस साल उत्तर प्रदेश पूर देश में नंबर प्रथम स्थान पर है। प्रदेश ने गन्ना उत्पादन, चीनी परता और चीनी उत्पादन में देश में पहला स्थान बनाया है। इस स्थान को बनाए रखने के लिए पुरस्कार नीति में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में तीन गन्ना समितियों का चयन किया जाएगा। जिन्होंने गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों को सुविधाएं देने का बेहतर काम किया है। सूबे में पहला स्थान बनाने वाली समिति को 51 हजार, दूसरे नंबर पर 31 हजार और तीसरे नंबर वाले को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी क्रम में सबसे अधिक उत्पादन करने वाले तीन किसानों को पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं चीनी मिलों को भी सरकार सम्मानित करेगी। पुरस्कार के लिए गन्ना समितियों में होड़ मच गई है। अपने जिले की भी समितियों ने अपने अपने क्रियाकलापों को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शासन से निर्देश मिल चुके हैं। गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों की सूची जल्द ही भेजी जाएगी। वहीं गन्ना समितियों और चीनी मिलों के कामकाज को लेकर भी अवगत कराया जाएगा। इस साल समिति और चीनी मिलों को भी पुरस्कार देने की योजना है।
...विजय बहादुर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed