{"_id":"5b4513b84f1c1b86468b5b59","slug":"31531253688-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार हुई कंपनी के एजेंटों ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार हुई कंपनी के एजेंटों ने लगाई गुहार
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। लोगों की रकम लेकर फरार हो चुकी कंपनी के एजेंटों ने पुलिस से गुहार लगाई। इन्होंने प्रार्थना पत्र देकर निवेशकों पर परेशान और मारपीट करने का आरोप लगाया। मंगलवार को गजरौला क्षेत्र के कई एजेंट थाने पहुंचे। इन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गजरौला में रैम्प कैपिटल कंसलटेंसी लिमिटेड ने 2009 में अपना काम शुरु किया था। जिसमें लोगों के बीमे कराए गए। वहीं एफडी के तौर पर भी लोगों ने रकम जमा की। बाद में यह कंपनी फरार हो गई। जिसके कुछ निदेशक भी जेल गए। इनमें दो मर चुके हैं। वहीं दो निदेशक अभी भी जेल में बंद है।
रकम वापसी के लिए लोग उन पर दबाव बना रहे हैं। एजेंटों का कहना है कि कंपनी के खिलाफ कई जगहों पर रिपोर्ट दर्ज है। वहीं निवेशक उन्हें धमकी दे रह है। इन्होंने कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र देने वालो में मीर हसन, चित्रा देवी, प्रीतम, जयप्रकाश, सोमपाल, अमर सिंह, तेजपाल सिंह, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।