{"_id":"5939a3044f1c1b584b8b45d6","slug":"31496949508-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बरसे कहीं रिझाकर लौट गए मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बरसे कहीं रिझाकर लौट गए मेघ
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं बरसे, कहीं रिझाकर लौट गए मेघ
- ठंडी हवाएं चलने से मिली गर्मी से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। मानसून आने से पहले बादलों की आंखमिचौली जारी है। बृहस्पतिवार को जिले के कई स्थानों पर बादल अलग-अलग रंग में नजर आए। कहीं जमकर बरसे तो कहीं बूंदाबांदी और काली घटाएं छाने के बाद बिना बरसे ही लौट गए। फिलहाल तेज हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा, लोगों को गर्मी से राहत मिली रही।
बुधवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई थी, प्री मानसून की बारिश से किसानों को खेती अच्छी होने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह ही क्षेत्र में बादल छा गए, हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन आकाश में पूरे दिन बादले छाए रहे। इस बीच तेज हवा चलने से मौसम सुहाना रहा। अमरोहा के गजरौला से जोया तक सुबह करीब नौ से बजे बीच झमाझम बारिश भी हुई, अमरोहा में सिर्फ बूंदे ही गिरीं। इस बीच तापमान में कमी दर्ज की गई। इधर, मानूसन जल्द आने की संभावना के चलते किसान धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। खेतों की जुताई, खुदाई की जा रही है। बरसात शुरू होते ही धान की रोपाई का कार्य शुरू हो जाएगा।