{"_id":"66217eb4e695b6f08d03eee9","slug":"31-polling-personnel-remained-absent-from-training-on-the-second-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-117312-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीरता से प्रशिक्षण लें सभी मतदान कार्मिक : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीरता से प्रशिक्षण लें सभी मतदान कार्मिक : सीडीओ
विज्ञापन
अमरोहा। बृहस्पतिवार को मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन 31 कर्मचारी प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे। गैर हाजिर रहे कर्मियों को प्रशिक्षण में शामिल होने का एक और मौका दिया जाएगा। दूसरी बार भी अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दूसरे दिन 410 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया।
लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में आयोजित शिविर में दो पालियों में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कुल 410 पोलिंग पार्टियों ने प्रशिक्षण लिया। दूसरे दिन 31 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे। प्रशिक्षण शिविर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा एवं परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अगर कोई तथ्य समझ नहीं आ रहा है तो उसके बारे में दोबारा जानकारी कर लें। लेकिन मतदान के दिन कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
मतदान कार्मिकों को जारी किया गया ईडीसी
प्रशिक्षण शिविर के दौरान मतदान ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट भी जारी किए गए। एलएसए में चारों विधानसभाओं के लिए ईडीसी सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदान कार्मिकों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट दिखाकर मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिक अपने तैनाती वाले स्थान पर ही ईवीएम से मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- --