{"_id":"6a8a116f881596379707e927","slug":"3000-children-vaccinated-across-the-district-in-five-days-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171206-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले भर में पांच दिन में तीन हजार बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले भर में पांच दिन में तीन हजार बच्चों का टीकाकरण
विज्ञापन
अमरोहा। खसरा-रुबेला विशेष टीकाकरण अभियान में पांच दिन में तीन हजार बच्चों को खसरे से बचाव का टीका लगाया गया। अभियान 28 अगस्त तक चलेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुखेदव सिंह ने बताया कि 18 अगस्त से जिले में विशेष टीकाकरण सत्र चल रहे हैं। एएनएम स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कैंप लगाकर कक्षा एक से पांच तक के पांच से 10 वर्ष आयु के बच्चों को एमआर-1 और एमआर-2 से वंचित बच्चों का प्राथमिकता से टीकाकरण कर रही हैं।
बरसात में खसरे का खतरा बढ़ने के कारण छूटे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नए बच्चों को भी टीका लगाया जा रहा है। अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद