{"_id":"65d129361a16a8dce5020a04","slug":"30-year-old-youth-who-went-to-wedding-ceremony-in-deoband-dies-of-heart-attack-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-114076-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: देवबंद में शादी समारोह में गए 30 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: देवबंद में शादी समारोह में गए 30 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के मोहल्ला कटरा में रहने वाले युवक 31 वर्षीय समीर की शनिवार की दोपहर बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह दिल्ली से देवबंद एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन बिलखने लगे।
नगर के मोहल्ला कटरा में रहने वाले स्वर्गीय अहसान अली का पुत्र समीर दिल्ली के मालवीय नगर में एक कार शोरूम में अकाउंटेंट के पद पर काम करता था। शनिवार की सुबह वह अपने एक सहकर्मी की शादी में शामिल होने के लिए देवबंद गया था। समीर के एक परिजन ने बताया कि दोपहर बाद लगभग चार बजे वापस आते समय उसको सीने में बेचैनी महसूस हुई। साथ में मौजूद मित्रों ने उसको मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद मित्रगण शोकाकुल हो गए। उन्होंने समीर के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। जानकारी मिलते ही समीर के बड़े भाई अमजद अन्य परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हो गए थे। परिजन समीर के शव को लेकर वापस आ रहे हैं।
-- -- -- -