फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   30 thousand persons taken vaccine

दो दिन में 30 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया करोना बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
30 thousand persons taken vaccine
अमरोहा। एनएचएम संविदा कर्मियों के हड़ताल से लौटने के बाद कोरोना बचाव टीकाकरण में तेजी आ गई है। पिछले दो दिन में तीस हजार से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। जबकि अन्य सेवाएं भी पहले की तरह पटरी पर लौट आई हैं।
विज्ञापन

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 29 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसके बाद अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से पटरी से उतर गई थीं। हड़ताल को खत्म कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया था। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाते ही 50 से 60 केंद्रों पर ही टीकाकरण हो रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को शासन से आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी थीं। लिहाजा मंगलवार को सभी कर्मचारी पहले की तरह आने काम पर लौट आ थे। जिसके बाद कोरोना रोधी टीकाकरण में बढ़ोत्तरी हो गई। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को कोरोना बचाव के लिए बनाए गए 179 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। जिसमें 34,100 के सापेक्ष 16438 लोगों को टीका लगवाया। जबकि बुधवार को 162 केंद्रों पर 34100 का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 13647 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed