{"_id":"69a0aeb20309d656a0095668","slug":"30-patients-were-found-in-the-preliminary-investigation-of-cancer-in-the-district-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-158266-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में कैंसर की प्रारंभिक जांच में 30 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में कैंसर की प्रारंभिक जांच में 30 मरीज मिले
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में मुंह, सर्वाइकल और स्तन कैंसर की समय रहते पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रारंभिक जांच अभियान चलाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता संभावित मरीजों को अस्पताल तक ला रही हैं, जहां उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक 30 मरीज मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में कैंसर को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनकी जांच कराई जा रही है। जिससे समय रहते उपचार कराया जा सके। अगर समय से इसका उपचार शुरु हो जाए तो मरीज को काफी फायदा मिलता है। खासतौर से मुंह, सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच कराई जा रही है। जांच में संदिग्ध पाए जाने पर मरीजों को उच्च केंद्रों पर रेफर किया जाता है। अब तक 25 से 30 मरीजों में कैंसर के लक्षण मिले हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि अगर मुंह में लगातार छाले बनते हैं या शरीर में कहीं पर गांठ बनती है, तो उसकी जांच कराएं। इससे पता चल जाएगा कि कैंसर के लक्षण हैं या नहीं। अगर किसी मरीज में लक्षण मिलते हैं, उसका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
जिले में मुंह, सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच कराई जा रही है। अब तक 20 से 30 मरीजों को चिह्नित किया जा चुका है। यह अभियान चार मार्च तक चलेगा। अस्पतालों में इसकी जांच का कार्य चल रहा है।
-डाॅ. योगेंद्र सिंह, सीएमओ