जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में तीस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें जिला अस्पताल एक डॉक्टर, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं। संक्रमितों में सबसे अधिक संक्रमित अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में मिले है। इस लहर में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 185 हो गई है।
सोमवार को नोएडा लैब से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एंटीजन जांच 13 लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार की सोमवार को नोएडा लैब से आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिला अस्पताल 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 13 लोग एंटीजन संक्रमित मिला है हैं। संक्रमितों में तीन पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर की पत्नी, बेटी और बेटा, तीन किशोर और छह युवक शामिल हैं। जबकि नौ महिलाएं भी पॉजिटिव मिली हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 185 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 230 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1256 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 480 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 775 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए हैं। सबसे अधिक अमरोहा में 22 लोग मिले हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या जिले में 185 हो गई है। सीएमओ ने लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।