फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   30 million liters of water is needed every day, the city is getting 25 million liters

रोजाना 3.10 करोड़ लीटर पानी की दरकार, शहर को मिल रहा 2.5 करोड़ लीटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
30 million liters of water is needed every day, the city is getting 25 million liters
ग्राम आजमपुर में तैयार ओवरहैड टैंक व खराब पड़ा नल - फोटो : DHANAURA
अमरोहा। शहर के लोगों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता पूरी नहीं हो सकी है। यह हाल तब है जब पुनर्गठन पेयजल योजना का 26 करोड़ रुपये खर्च कर दिया गया है। शहर के लोगों को रोजाना 3.10 करोड़ लीटर पानी की जरूरत है। पानी की सप्लाई 2.5 करोड़ लीटर है। इसके चलते अभी रोजाना 70 लाख लीटर पानी की दरकार है। वहीं एक व्यक्ति के हिस्से में महज प्रतिदिन 75 लीटर पानी आ रहा है।
विज्ञापन

शहर की कुल आबादी वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार 1.98 लाख है। हालांकि अनुमान के मुताबिक आबादी अब लगभग 2.30 लाख हो चुकी है। ऐसे में रोजाना 3.10 करोड़ लीटर पानी की जरूरत है। शहर में पेयजल पेयजल पुनर्गठन योजना शुरू हुई। जल निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया। पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत शहर में ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल के अलावा अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाना था। हालांकि इस पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं लेकिन काम अधूरे हैं। पाइप लाइन बिछाने का दावा किया जा रहा है। वहीं, ओवरहेड टैंक के लिए जमीन की दरकार है। फिलहाल शहर के लोगों को वाटर सप्लाई की कवायद अधर में लटक गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के इंतजाम
वाटर कूलर 06
ओवरहेड टैंक 08
ट्यूबवेल 15
वाटर स्टैंड पोस्ट 75
इंडिया मार्का-2 हैंडपंप 263
वाटर पाइप लाइन 300 किमी
वाटर कनेक्शन 13,029
वाटर कनेक्शन (अमृत) 16,164
मकान 35,000
एक व्यक्ति को रोजाना 135 लीटर पानी चाहिए
अमरोहा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार एक व्यक्ति को रोजाना 135 लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन लोगों को 75 लीटर रोजाना पानी मिल रहा है।
रोजाना 31 एमएलडी पानी की जरूरत है। शहर में पानी की आपूर्ति 24 एमएलडी हो रही है। हैंडपंप रिबोर हुए हैं। वाटर कूलर लगे हैं। पेयजल पुनर्गठन के तहत काम चल रहा है। लोगों तक पानी की उपलब्धता के लिए कोशिश की जा रही है। - डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed