{"_id":"617ef23ef14e9358e7374146","slug":"30-feet-wide-roads-will-be-built-in-tigri-fair-gajraula-news-mbd408096720","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेले में 30 फीट चौड़े बनेंगे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेले में 30 फीट चौड़े बनेंगे रास्ते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे गंगा मेले में वीआईपी के आने जाने को 30 फीट चौड़ा मार्ग बनेगा, जबकि गंगा मार्ग 40 फीट चौड़ा रहेगा। वहीं सदर और मुख्य बाजार में आने और जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। दोनों की चौड़ाई 30-30 फीट रहेगी। मार्गों पर पुआल बिछाई जाएंगी। साथ ही धूल से बचने के लिए लगातार पानी का छिड़काव कराया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए सबसे अधिक फोकस मार्गों पर है। जिससे कि जरूरत पड़ने पर अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच सकें। इसके अलावा वीआईपी आगमन में कोई रुकावट या जाम न लगे, इसका भी ध्यान रखा गया है। मेले में वीआईपी रोड 30 फीट चौड़ी बनाई जाएगी। जबकि गंगा रोड की चौड़ाई 40 फीट रहेगी। जिससे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहन बेरोक टोक पहुंच सकें। मार्ग चौड़ा होने के कारण कहीं जाम लगने का भी डर नहीं रहेगा। इसके अलावा मेले के मुख्य बाजार और सदर बाजार की चौड़ाई-30-30 फीट रखी जाएगी। दोनों ही मार्ग आने और जाने के अलग-अलग होंगे। जिससे कि श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक होने के कारण लोगों को बाजार तक जाने में दिक्कत न हो।
जिला पंचायत के अवर अभियंता सज्जाद हुसैन ने बताया कि आने और जाने के मार्ग अलग-अलग रहेंगे। जिससे श्रद्धालुओं और मेले में व्यापार के मकसद से आए दुकानदारों और खरीदारों को परेशानी न हो। अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह का कहना है कि मार्गों पर रोजाना छिड़काव किया जाएगा। जिससे धूल न उड़े।