{"_id":"638e5368dafc1a203505cdf4","slug":"30-committees-of-the-district-do-not-fertilize-30-thousand-hectare-sowing-backward-jpnagar-news-mbd4495088100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले की 30 समितियों खाद नहीं, 30 हजार हेक्टेयर बुवाई पिछड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले की 30 समितियों खाद नहीं, 30 हजार हेक्टेयर बुवाई पिछड़ी
विज्ञापन
जिले की 30 समितियों खाद नहीं, 30 हजार हेक्टेयर बुवाई पिछड़ी
अमरोहा। जनपद में खाद की कमी के चलते गेहूं की बुवाई पिछड़ रही है। जिले की 30 समितियों पर खाद नहीं है। जबकि 15 समितियों पर नाममात्र खाद बची है। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान रोजाना समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। एक सप्ताह बाद भी किसानों को खाद मुहैया नहीं हो पा रही है। खाद की कमी के चलते जिले में 30 हेक्टेयर गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। बुवाई पिछड़ने से फसल को नुकसान होने की संभावना है। सोमवार को दाऊद सराय किसान सेवा समिति और कृषक किसान सेवा केंद्र पर भी खाद नहीं थी। गन्ना विकास समिति पर सन्नाटा पसरा हुआ था। ढवारसी के साधन सहकारी समिति पर भी सन्नाटा पसरा रहा। हसनपुर के शाहपुर कलां किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद नहीं होने के कारण किसान परेशान दिखे। पूरनपुर सहकारी समिति पर भी पिछले एक सप्ताह से खाद नहीं है। यही आलम जिलेभर की सहकारी समितियों पर है। खाद की किल्लत किसानों को करीब दस दिन तक झेलनी पड़ेगी। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले में 45 सहकारी समितियां हैं, जिनमें से करीब तीस समितियों पर खाद नहीं है। 26 हजार मीट्रिक टन खाद की मांग की गई है। आने में सप्ताह 10 दिन लग सकते हैं। इस खाद के आने के बाद किसानों को गेहूं की बुवाई पूरी तरह हो सकेगी। फिलहाल 30 हजार हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है।
एनपीके खाद नहीं मिलने से किसान हो रहे परेशान
हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के शाहपुर कलां किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद नहीं होने पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में किसान प्राइवेट दुकानों से मनमाफिक दामों खाद खरीदकर गेहूं की बुवाई कर रहे हैं। प्राइवेट में भी कुछ ही दुकानों पर खाद मिल रही है। सोमवार दोपहर एक बजे खाद नहीं होने पर सहकारी समिति पर सन्नाटा पसरा रहा। मौके पर मिले समिति के सचिव महिपाल सिंह ने बताया कि पिछले चार दिनों से खाद नहीं है। 500 कट्टे एनपीके खाद की रैक आनी थी, लेकिन खाद नहीं मिल पाई।
डीएपी के साथ यूरिया की भी किल्लत
ढबारसी के साधन सहकारी समिति पर नवंबर माह मात्र 500 कट्टे खाद आई थी, जिसके बाद आज तक कोई खाद नहीं आई है। सहकारी समिति ढबारसी में आंकिक के पद पर तैनात मुदित त्यागी ने बताया कि एनपीके 15 सौ कट्टे व यूरिया के दो हजार कट्टों की डिमांड भेजी गई है, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
गजरौला में भी समस्या
गजरौला की किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी और एनपीके नहीं मिल रही है। जिससे किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को खाद लेने आए क्षेत्र के मझौला गांव निवासी किसान संजीव ने बताया कि उनको गेहूं की बुवाई करनी है, जिसके लिए डीएपी या एनपीके चाहिए। खाद के लिए वह कई दिन से भटक रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। मजबूरी में वह यूरिया ले जा रहे हैं।