फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   3 young boy were dead

गंगा नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत

Mon, 02 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा Updated Mon, 02 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
3 young boy were dead
गंगा किनारे बीच कैंपिग - फोटो : demo pic
ब्रजघाट और तिगरी में रविवार को गंगा नहाने आए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि डूब रहे पांच युवकों को स्थानीय लोगों ने बचाया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी माजिद (18) पुत्र कमलुद्दीन के चचेरे भाई निजामुद्दीन की रविवार को ही गांव पेशरा में बारात जानी थी। घर पर रिश्तेदार आए हुए थे।

सुबह नौ बजे माजिद अपने रिश्तेदार हासिम पुत्र अख्तर, शौकीन पुत्र हसरुद्दीन व इकबाल निवासीगण गांव बड़खल (जनपद फरीदाबाद), नकीम पुत्र लियाकत निवासी गांव शाहपुर (गढ़मुक्तेश्वर) के साथ गंगा नहाने के लिए तिगरी चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पांचों युवक गंगा पार जाने के लिए खतरे के बोर्ड से आगे निकल गए। गहरे पानी में पहुंचने से पांचों डूबने लगे, युवकों को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर गंगा तट पर मौजूद नाविक अपनी नावें लेकर मौके पर पहुंचे, नाविकों ने हासिम, इकबाल, शौकीन और नकीम को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन माजिद का पता नहीं चला। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे, पुलिस भी बुला ली गई। इधर, गोताखोरों को बुला कर माजिद की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद माजिद को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिल्ली के महरौली निवासी चंद्रप्रकाश, पत्नी रजनी, बेटों देवेश(22) और राजेश, बेटों के दोस्त विकास (32) के साथ गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट आए थे। गंगा स्नान करते समय देवेश, राजेश और विकास गहरे पानी में चले गए। युवकों को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। इस पर गंगा तट पर मौजूद गोताखोरों ने राजेश को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन देवेश और विकास को बचाने में कामयाबी नहीं पाई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद हुए। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए।


परिवार की खुशी में लगा ग्रहण 
गजरौला। माजिद की मौत से विवाह वाले घर में परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। हादसे के दिन ही दोपहर में गांव पेशरा में बारात जानी थी। रिश्तेदारों से घर भरा हुआ था। परिजनों को रो-रोकर बुुराहाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed