फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   29 municipal employees found absent during EO's inspection.

Amroha News: ईओ के निरीक्षण में पालिका के 29 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
29 municipal employees found absent during EO's inspection.
अमरोहा। नगर पालिका परिषद अमरोहा में सोमवार सुबह अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में खलबली मच गई। सुबह 10:45 बजे ईओ ने पालिका के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान समय से कार्यालय नहीं पहुंचने वाले 29 अधिकारी-कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। ईओ ने सभी संबंधित कर्मचारियों से अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद पालिका में संभव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। ईओ दिनेश कुमार ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सफाई व्यवस्था, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, संपत्ति नामांतरण, राशन कार्ड सत्यापन और अतिक्रमण से संबंधित कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया, जबकि तीन आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि पालिका कार्यालय में कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की पहल पर प्रत्येक सोमवार को निकायों में संभव दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें नगरवासियों की पालिका से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर उनका समाधान कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed