फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   28 lakh loan taken from bank fraudulently, later sold the property

धोखाधड़ी कर बैंक से लिया 28 लाख का ऋण, बाद में संपत्ति बेची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:25 AM IST
सार

धोखाधड़ी करके संपत्ति का बैनामा कराकर बैंक में बंधक रख पर लोन ले लिया।फहीम ऋण लेने से पहले ही तीनों मकान बेच चुका था।प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में तीनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
28 lakh loan taken from bank fraudulently, later sold the property

विस्तार

धोखाधड़ी करके संपत्ति का बैनामा कराकर बैंक में बंधक रख पर लोन ले लिया। नीलामी में हकीकत सामने आने पर शाखा प्रबंधक ने तीन भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीजादा का है। यहां पर फैसल, फहीम व जावेद तीन सगे भाई रहते हैं। वर्ष 2017 में फैसल ने यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक से 28 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। जिसके बदले उसने तीन मकान बंधक किए थे। बतौर जमानत बैंक में तीनों मकानों के बैनामे गिरवी रखे थे। जमानती के तौर पर उसके भाई फहीम व जावेद का नाम दर्ज था। पांच साल के बाद भी फैसल ऋण अदायगी नहीं कर सका। बैंक अधिकारियों ने संपत्ति को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की। जब बैनामों की जांच की तो हकीकत सामने आ गई। फहीम ऋण लेने से पहले ही तीनों मकान बेच चुका था। कागजों में हेराफेरी कर बैनामे बंधक रखे थे।
विज्ञापन

रविवार को शाखा प्रबंधक आत्मप्रकाश ने तीनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकता दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में तीनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed