फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   27 year old youth dies of heart attack

Amroha News: हार्ट अटैक से 27 वर्षीय युवक की मौत

Sat, 01 Mar 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
27 year old youth dies of heart attack
अमरोहा। नगर के मोहल्ला चौक के रहने वाले नितांश शर्मा (27) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


मृतक नितांश शर्मा दवा कारोबारी पीयूष शर्मा के बेटे थे। परिवार में पिता पीयूष शर्मा, माता मीना शर्मा और छोटा भाई विभु शर्मा है। परिजनों के मुताबिक नितांश शर्मा और अपने छोटे भाई विभु शर्मा के साथ घर के बाहर कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते थे। करीब चार महीने पहले उन्हें राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं मानव अधिकार आयोग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बुधवार को अचानक नितांश शर्मा को सीने में दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह डॉक्टरों ने नितांश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। केवल 27 साल की उम्र में हार्ट अटैक की घटना ने शहर वासियों को अचंभित कर दिया। इससे पहले भी जिले में हार्ट अटैक से कई मौत हो चुकी हैं। अचानक बढ़ती हार्ट अटैक की घटनाओं से हर कोई हैरान और परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed