फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   261 pradhan will take oath today

261 ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण आज और कल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
261 pradhan will take oath today
अमरोहा। जिले के 261 ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण 18 जून से शुरू होगा। यह सिलसिला 19 जून तक चलेगा। ग्राम प्रधानों के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद गांव में विकास के काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉक में कुल 597 ग्राम प्रधान हैं। मालूम हो कि 261 ग्राम प्रधान और 2,494 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। दरअसल 261 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों कम चुने गए थे, इसके चलते ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके पहले चरण में 335 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई जबकि एक ग्राम प्रधान के जेल में कैद होने से शपथ ग्रहण नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से शपथ ग्रहण शुरू होगा। बीडीओ द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण पंचायत भवन, सरकारी स्कूल का सामुदायिक भवन में शपथ ग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed