फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   26 people died of heart attack in Amroha in 55 days

Amroha News: अमरोहा में 55 दिन में 26 लोगों की हार्ट अटैक से गई जान

Thu, 01 Feb 2024 04:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 Feb 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
26 people died of heart attack in Amroha in 55 days
अमरोहा। ठंड में अधिक उम्र के लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बुजुर्गों के साथ साथ युवाओं को भी सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीते करीब 55 दिन में 26 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। इसमें युवा सबसे अधिक रहे हैं, जोकि बेहद चौकाने वाली बात रही है। पिछले कुछ दिनों में अस्पताल में इन रोगियों की संख्या में वृद्धि हो गई है। रोजाना पांच से सात मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, चिकित्सक ऐसे लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं। साथ ही अगर उच्च रक्तचाप और शुगर के रोगी नियमित दवा का सेवन करने की बात कही है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आज जिस तरह की लाइफस्टाइल है, उसके कारण न सिर्फ हार्ट का खतरा हो सकता है, साथ ही ये कई अन्य क्रोनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, लंग्स की समस्या और मेटाबॉलिक सिंड्रोम का जोखिम भी बढ़ाने वाली हो सकती है। इसलिए हार्ट अटैक से बचाव के लिए सबसे आवश्यक है आप धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बना लें। भले ही आप धूम्रपान न करते हों, सेकेंड हैंड स्मोकिंग से भी बचाव करें। नियमित दैनिक शारीरिक गतिविधि हृदय रोग के खतरे को कम कर सकती है। शारीरिक गतिविधि आपके वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करती है। इसलिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम गति के एरोबिक व्यायाम जैसे तेज गति से चलने की आदत बनाएं।
विज्ञापन

हार्ट अटैक के संकेत
सीने में दर्द, बेचैनी, शरीर के बाएं हिस्से में दर्द, पीठ, कंधे, गर्दन, जबड़े और पेट में दर्द होने के साथ सांस लेने में कठिनाई महसूस होना, हार्ट अटैक के कुछ लक्षणों में से एक है। ऐसी समस्याएं देखें तो गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। तुंरत डॉक्टरों से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय के रोगों से बचने के लिए ये करें खानपान
- खाने में नमक का कम इस्तेमाल करें।
- लोकी, करेला, फलियां (बीन्स),टमाटर,लहसुन, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी आदि को अपने खाने में शामिल करें।
- ब्राउन राइस और साबुत गेहूं सहित साबुत अनाज से बने खाद्य पदार्थ खाएं।
- लौकी का जूस या सूप, अनार का रस, टमाटर का रस या सूप, करेले का जूस, नींबू की चाय आदि पीएं।
- ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट, बादाम, अंजीर, किशमिश आदि का सेवन करें ।
जिले में इस सीजन में इन लोगों की हार्ट अटैक से मौत
- 8 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा में 35 वर्षीय युवक की मौत।
- 8 दिसंबर को मंडी धनौरा के कुआंखेड़ा निवासी 55 वर्षीय बसपा नेता की मौत ।
- 9 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला सद्दो निवासी 38 साल के युवक की मौत।
- 10 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला अहमदनगर निवासी 35 साल के युवक की मौत।
- 13 दिसंबर को हसनपुर तहसील के आदमपुर निवासी 35 वर्षीय युवक की मौत।
- 15 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला मछरट्टा निवासी 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की मौत
- 15 दिसंबर गजरौला के मायापुरी मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय युवक की मौत।
- 18 दिसंबर को हसनपुर के जेबड़ा मुस्तकम निवासी 48 वर्षीय अधिवक्ता की मौत ।
- 19 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला सुबोध नगर निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड दारोगा की मौत।
- 23 दिसंबर को गजरौला बस्ती निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत।
- 24 दिसंबर को अमरोहा के मोहल्ला चौक निवासी 50 वर्षीय भाजपा नेता की मौत।
- 31 दिसंबर को क्रिकेट खेलते समय हसनपुर निवासी कक्षा 10 के छात्र की मौत
- 19 जनवरी को हसनपुर में पांच साल की बच्ची की मौत।
- 20 जनवरी को अमरोहा शहर निवासी 35 वर्षीय गारमेंट कारोबारी की मौत।
- 20 जनवरी को अतरासी कलां निवासी 50 वर्षीय सपा कार्यकर्ता की मौत।
- 22 जनवरी को जोया निवासी 35 वर्षीय टैक्सी चालक की मौत।
- 23 जनवरी को अमरोहा शहर के मोहल्ला अफगानान निवासी 30 वर्षीय कारोबारी की मौत।
- 23 जनवरी को अमरोहा शहर के मोहल्ला बड़ा दरबार निवासी 65 वर्षीय वृद्धा की मौत।
- 23, जनवरी गजरौला में रेलवे स्टेशन रोड निवासी 65 वर्षीय कपड़ा कारोबारी की मौत।
- 24 जनवरी को बसपा जिलाध्यक्ष के 38 वर्षीय बेटे की मौत।
- 26 जनवरी को हसनपुर के मोहल्ला कंकर वाला कुआं निवासी 30 साल के युवक की मौत।
- 27 जनवरी को हसनपुर के लाल बाग मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक की मौत ।
- 29 जनवरी को अमरोहा शहर निवासी 62 वर्षीय गारमेंट कारोबारी की मौत।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed