{"_id":"614cd6398ebc3efcb2751a6e","slug":"25-year-old-buildings-of-council-schools-will-be-demolished-gajraula-news-mbd4037327108","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों की 25 साल पुरानी 13 इमारतें होंगी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों की 25 साल पुरानी 13 इमारतें होंगी ध्वस्त
विज्ञापन
गजरौला। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को हादसों से बचाने को 25 साल पुरानी इमारतें ध्वस्त की जाएंगी। ध्वस्तीकरण के लिए विद्यालयों को चिन्हित कर लिया है। इसके बाद उनके स्थान पर नए भवन बनाए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गजरौला विकास क्षेत्र में 130 प्राथमिक विद्यालय व 58 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जिनमें 13 परिषदीय विद्यालयों की इमारतों को बने 25 साल हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मानक के मुताबिक इन 25 साल पुराने विद्यालयों के भवनों में मानक के मुताबिक निर्माण सामग्री नहीं लगाई गई। जिसके चलते यह जर्जर होने लगे हैं। भवन कभी भी ध्वस्त हो सकते हैं। इनमें पढ़ने वाले बच्चों के साथ हादसा हो सकता है। इसलिए इनकी इमारतें ध्वस्त कर नए भवन बनाए जाने की योजना है।
लोक निर्माण विभाग ने जर्जर विद्यालयों की रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा विभाग को सौंप दी। जिसके बाद शिक्षा विभाग जर्जर हो चुके 13 परिषदीय विद्यालयों के भवनों को ध्वस्त कराकर उनके स्थान पर नई इमारत बनवाएगा। जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को हादसों से बचाया जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार गौड़ ने बताया कि गजरौला में 25 साल पुराने स्कूलों के भवन ध्वस्त कराए जाएंगे। 13 विद्यालय अब तक चिन्हित कर लिए गए हैं। उनकी इमारत कभी भी गिर कर सकती है। बच्चों के साथ हादसा हो सकता है। ध्वस्तीकरण की कवायद शुरू हो गई है।