फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   25 thousand prize teacher arrested for pelting stones and beating on TMU bus

टीएमयू की बस पर पथराव और मारपीट करने में वांछित 25 हजार का इनामी शिक्षक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize teacher arrested for pelting stones and beating on TMU bus
अमरोहा देहात थाना पुलिस की गिरफ्त में पच्चीस हजार का इनामी शिक्षक। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। छात्राओं पर फब्तियां कसने के विरोध में टीएमयू की बस पर पथराव और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस चार दोस्तों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

16 सितंबर की दोपहर बाद करीब साढ़ेे तीन बजे टीएमयू की बस छात्र-छात्राओं को लेकर अमरोहा से यूनिवर्सिटी जा रही थी। इस दौरान बस कैलसा में रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी थी। तभी दो बाइकों पर सवार चार-पांच युवक बस में बैठी छात्राओं पर फब्तियां कसने लगे थे। छात्र-छात्राओं के साथ गाली-गलौज की थी। विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बस पर पथराव कर दिया था। छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट भी की गई थी। घटना में छात्र मोहम्मद आदिल सहित अन्य छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के समय पुलिस ने एक बाइक को कब्जे में ले ली थी। टीएमयू के सिक्योरिटी अफसर अबनेश सिंह की तहरीर पर बाइक नंबरों के आधार पर चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि प्रकरण में शामिल विवेक यादव, टिंकू और गुरिंदर उर्फ गोलू, अभिषेक चौधरी उर्फ छोटू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जबकि वांछित शिक्षक सनी निवासी उक्सी रायपुर की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को सनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएमयू प्रकरण में दो और आरोपियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी को दबिश
अमरोहा। टीएमयू की बस में सवार छात्राओं पर फब्तियां कसने और विरोध करने पर मारपीट व बस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि विवेचना के दौरान दो नाम और सामने आए हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना में शामिल दिवाकर और अवधेश नाम सामने आए हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
इन धाराओं में दर्ज हुआ था मामला
अमरोहा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 294, 323, 324, 323, 341 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन बाद में घायल छात्र की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 308 की बढ़ोतरी की गई है।

अभी एक भी आरोपी की जमानत नहीं
अमरोहा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना में शामिल पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है। अभी तक किसी भी आरोपी की जमानत नहीं हुई है।
शिक्षक के गिरफ्तार होने के बारे में जानकारी नहीं है। टीएमयू की छात्राओं की बस पर हमला और गिरफ्तार होने के बारे में रिपोर्ट मिलने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया जाएगा।
चंद्रशेखर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed