फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   25 crores will improve the appearance of 35 mohallas

Amroha News: 25 करोड़ से सुधरेगी 35 मोहल्लों की सूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
25 crores will improve the appearance of 35 mohallas
अमरोहा। लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब नगर पालिका क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य होंगे। शहर के 35 मोहल्लों में सड़क और नालों का निर्माण कराया जाएगा। इतना ही नहीं ऑपरेशन कायाकल्प के तहत छह स्कूलों में बेंच बनाई जाएंगी। जबकि, मोहल्ला चौक स्थित प्राइमरी स्कूल बालक चौक में तीन नए क्लास रूम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। निर्माण कार्यों में करीब 25 करोड़ से अधिक की लागत आएगी।
विज्ञापन

ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि आचार संहिता के चलते ढाई माह से रुके विकास कार्यों में अब तेजी आएगी। बताया कि कैलसा रोड पर पचोकरा में गंगा सरन के खेत से तालाब तक आरसीसी नाला व पीडब्लूडी रोड पर क्रॉसिंग पुलिया निर्माण कराया जाएगा। मोहल्ला जयओम नगर में चामुंडा मंदिर से आजाद रोड तक, मोहल्ला छेबड़ा में महबूब स्कूल के पीछे, आजाद रोड पर आंबेडकर पार्क से राना पेट्रोल पंप की ओर तथा बिजनौर रोड पर सरकारी शराब की दुकान से कल्याणपुर मोड़ तक और अमरोहा शहर में नालों पर विभिन्न स्थानों पर आरसीसी पत्थर रखने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प अंतर्गत अमरोहा शहर में पंजू सराय, बदावाला, बालक चौक, हाशमपुर, शिवद्वारा, अल्हदादपुर, दासीपुर, दुर्गपुर, हुसैनपुर, केशोपुर, मीरा सराय, सलेमपुर, उमरपुर व अकबरपुर पट्टी में प्राथमिक विद्यालयों में बैंच की आपूर्ति का कार्य होगा। इसके अलावा प्राइमरी विद्यालय नाजरपुर खुर्द में कमरों और बरामदों में टाईल्स, रंगाई-पुताई व लिंटर डालने का कार्य होगा। मोहल्ला रज्जाकपुर में एमआरएफ सेंटर में इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इसके अलावा मोहल्ला चौक स्थित प्राइमरी स्कूल बालक चौक में तीन नए क्लास रूम का निर्माण कार्य होगा। वहीं, अमरोहा-जोया रोड बंबूगढ़ चौराहे पर रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले चौक के छत्र निर्माण व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------

यहां बनेंगी सड़क और नाली

- बंबूगढ़ पंडकी में सरदार जी की चक्की से जबर सिंह के मकान होते हुए जोया रोड तक सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य।

- मोहल्ला सोनागढ़ शास्त्री नगर में तुषार के मकान से जयश्री के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य।

- अहमदगढ़ में नरेश के मकान से वीर सिंह के मकान तक और ओमवीर सैनी के मकान से पिंटू के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य।
- ग्राम हुसैनपुर में फिरोज के मकान से मुजाहिद के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य।
- बिजनौर रोड पर नारायण गैस एजेंसी के पास वाली गली में डॉ. सुनील तेवतिया के मकान से आईटीआई केंद्र तक इंटर लॉकिंग टाइल्स सड़क व नाली निर्माण का कार्य।
- मोहल्ला शकूरपुरा में मोनू सरदार जी के मकान से मंगलम स्टील की दुकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य।
- मोहल्ला पुष्कर नगर में चामुंडा मंदिर से साक्षी देवी स्कूल और शिव कुमार के मकान होते हुए मालीखेड़ा रोड तक व सौरव वाली गली में इंटर लॉकिंग टाइल्स सड़क व नाली निर्माण का कार्य।

--------------
यहां बनेंगे नाले
- मोहल्ला मेहमदी की मढ़ैया स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार कार्य।
- मोहल्ला बेरियान में पान वालों की दुकान से निशा मेडिकल स्टोर की ओर आरसीसी नाला निमार्ण का कार्य।

- मोहल्ला रामपुर घना में प्राइमरी स्कूल से तालाब तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य।
- मोहल्ला अहमद नगर में विनोद के मकान से सुदेश के मकान तक आरसीसी नाला निर्माण का कार्य।
- कल्याणपुर रोड पर राजपाल सैनी के खेत से सोत नदी तक आरसीसी नाला निर्माण का कार्य।

- मोहल्ला इस्लाम नगर में धनौरा रोड पर ईदगाह के मोड़ से शहजाद की दुकान तक आरसीसी नाला निर्माण का कार्य।
- बिजनौर रोड पर नल चौराहे से दिल्ली गेट की ओर आरसीसी नाला निर्माण का कार्य।

----------------

ये काम भी होंगे

- जोया रोड पर मारुति सुजूकी शोरूम के सामने क्रॉस आरसीसी कल्वर्ट निर्माण का कार्य।
- जोया रोड पर नाले पर आरसीसी पत्थर रखने का कार्य और रोडवेज से बंबूगढ़ की ओर आरसीसी पत्थर द्वारा नालों का कवर करने का कार्य।
- जोया रोड स्थित अमरोहा ग्रीन कॉलोनी में मुख्य गेट से पार्क की ओर होते हुए पुनः मुख्य गेट तक पीसी एवं सील कोट का कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed