फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   242 people including 68 women and found corona positive

68 महिलाओं समेत 242 लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
242 people including 68 women and found corona positive
जनपद में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 231 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 9 लोग एंटीजन और ट्रूनेट की जांच में 2 पॉजिटिव मिला है। संक्रमितों में स्वास्थ्य और पुलिस कर्मी, 15 किशोर, 68 महिलाएं शामिल हैं। 242 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संखया 2429 हो गई है। अच्छी खबर यह है कि 56 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि 27 से 29 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट शनिवार की रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 142, जोया 16, गजरौला में 12, हसनपुर में 2 और धनौरा में 63, रहरा में 7 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी, पंद्रह किशोर, 68 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 55 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2429 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 498 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 190 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 305 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। जबकि शनिवार को 56 लोग और स्वस्थ्य हो गए हैं। अब जिले में कुल 522 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed