फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   23 corona positive patients found in amroha record broken after 19 months

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: अमरोहा में 19 महीने बाद टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, संक्रमितों को किया गया होम आइसोलेट

Sat, 30 Jul 2022 06:13 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Jul 2022 06:13 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी कोरोना संक्रमितों की उम्र 18 से 65 साल तक की है। जिसमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
23 corona positive patients found in amroha record broken after 19 months
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमरोहा में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 19 महीने पुराना रिकार्ड टूट गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 10 महिलाओं समेत 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो दिन पहले धनौरा में महिला डॉक्टर के संपर्क में आने वाले चार स्वास्थ्य कर्मी भी एंटीजन की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। लगातार कोरोना के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर उपचार कराया जा रहा है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 54 हो गई है। इससे पहले महामारी की दूसरी लहर में सात दिसंबर 2020 को 18 लोग एक साथ संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंघल ने बताया कि शनिवार की सुबह आई आरटीपीसीआर सैंपल की जांच में जिले के 18 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमितो में गजरौला के दो, जोया के पांच, मंडी धनौरा के 11, अमरोहा का एक, रहरा के दो और हसनपुर के दो लोग शामिल हैं। सभी कोरोना संक्रमितों की उम्र 18 से 65 साल तक की है। जिसमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि दो दिन पहले मंडी धनौरा में संक्रमित मिलीं महिला डॉक्टर के संपर्क में आने वाले चार स्वास्थ्य कर्मी भी एंटीजन की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक इस लहर में पहली बार 23 लोग संक्रमित मिले हैं, जो चिंताजनक है। इससे पहले 19 महीने पहले यानी दूसरी लहर में सात दिसंबर 2020 को 18 लोग एक साथ पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि वह महामारी के दौर बेहद खतरनाक था, सात दिसंबर के बाद तो एक दिन में 900 मरीज तक संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को संक्रमित मिले लोगों में ऐसे भी हैं जो दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों से ट्रैवलिंग करके घर लौटे थे। उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच के लिए सैंपल कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed