फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2.25 lakh consumers owe Rs 236 crore, only Rs 55 crore recovered

Amroha News: सवा दो लाख उपभोक्ताओं पर 236 करोड़ बकाया, सिर्फ 55 करोड़ की वसूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
2.25 lakh consumers owe Rs 236 crore, only Rs 55 crore recovered
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले के सवा दो लाख उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का 236 करोड़ बकाया है। 15 दिसंबर से चल रही ओटीएस योजना के तहत भी सिर्फ 55 करोड़ की ही वसूली हो पाई है, जो कुल बकाया का 23.3 प्रतिशत ही है। योजना का 66 हजार उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है।

जिले में 371436 उपभोक्ता हैं। ऊर्जा निगम के शासन के आदेश पर बकाएदारों से वसूली के लिए ओटीएस की शुरुआत की थी। जो 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक चलनी थी। लेकिन, अब इसे 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। अमरोहा में बकाएदारों से वसूली में ढिलाई बरती जा रही है। जिले में 2.19 लाख बकाएदार हैं, जो इस योजना का लाभ ले सकते हैं। लेकिन 66139 ने ही पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लिया है। इसमें करीब 30.2 प्रतिशत लोगों ने ओटीएस का लाभ लिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के कारण बिजली के बिल की वसूली नहीं हो पा रही है। आसपास के कई जिलों में एमडी स्तर से बकाएदारों से वसूली नहीं होने पर एक्सईएन और एसडीओ पर गाज भी गिर चुकी है। ऊर्जा निगम की 18 फरवरी तक की रिपोर्ट के अनुसार 236 करोड़ रुपये के बकाए में से महज 55 करोड़ रुपये की वसूली हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बड़े बकाएदारों को बक्शा जा रहा
जिले में कई बकाएदार ऐसे हैं, जिन पर लाखों रुपये के बिल बकाया चल रहे हैं। बावजूद इसके बिजली विभाग के जिम्मेदारों की ओर से उन्हें बक्शा जा रहा है। ऐसे बकाएदारों को नोटिस जारी कर कनेक्शन काटना चाहिए। जबकि छोटे बकाएदारों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।


जिले में बिजली घरों की संख्या
डिवीजन बिजली घर
अमरोहा : 16

नौगांवा सादात : 15
गजरौला : 22

हसनपुर : 17
कुल उपभोक्ता : 3,71,436

- शासन के आदेश अनुसार एकमुश्त योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए जगह जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। बकाएदारों को नोटिस जारी कर कार्रवाई भी की जा रही है। वसूली के मामलेमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।- सुनील कुमार, एसई, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed