फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आंधी-तूफान से गांव रहदरा में मची तबाही, लाखों का नुकसान

आंधी-तूफान से गांव रहदरा में मची तबाही, लाखों का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
आंधी-तूफान से गांव रहदरा में मची तबाही, लाखों का नुकसान
गजरौला (अमरोहा)। रात में बारिश के साथ आए आंधी तूफान ने गांव रहदरा में तबाही मचा दी। आंधी में पांच घरों के टीन व छप्पर उड़ गए, दीवार गिर गई। गांव व आसपास में पेड़ ढह गए। मात्र पांच मिनट की आंधी से गांव में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आंधी तूूफान से ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार की देरशाम से रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई थी। रात करीब दस बजे अचानक बारिश के साथ तेज आंधी आई। आंधी में क्षेत्र के गांव रहदरा निवासी डालचंद की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। सीमेंट का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी और ट्रैक्टर के ऊपर गिर पड़ी। घर में खुले में रखा सामान अस्त-व्यस्त हो गया। वही गांव में रामपाल सिंह की पशुशाला पर रखी सीमेंट की टीनशेड का उखड़कर दूर जा गिरी। टीनशेड के टुकड़े और पाइप पशुशाला में बंधी भैंसों के ऊपर गिर गए। आंगन में खड़ा नीम का पेड़ जड़ से हिल गया। गांव निवासी झूंडे सिंह की टीनशेड उखड़कर दूर जा गिरी और आधी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गांव निवासी आस मोहम्मद की घर पर पड़ी टीनशेड टूटकर और छप्पर तेज हवा में उड़ गया और पीछे खेत में जा गिरा। आंधी तूफान में ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


पांच लोगे बाल-बाल बचे
गजरौला। गांव रहदरा निवासी आस मोहम्मद के घर पर टीनशेड है। गुरुवार की रात आस मोहम्मद, उसकी मां जाफरी, बहन नरगिस, पत्नी फरीदा, बेटी तासिया घर में सो रहे थे। रात को आई आंधी में टीशनेड का एक हिस्सा टूटकर मकान से पीछे जा गिरा। घर के ऊपर से गिर रही विद्युत लाइन भी आंधी में लटक कर मकान की छत पर आकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीम सदमें में, पांच मिनट में मची तबाही
गजरौला। ग्रामीण कुलदीप, करन सिंह, नफीस आदि का कहना है कि आंधी तूफान लगभग पांच मिनट ही रहा होगा। इतने समय में ही तबाही मचा दी। इस आंधी का असर गांव के बाहरी छोर पर 500 मीटर तक है, इससे आगे व पीछे आंधी, हवा का कोई असर दिखाई नहीं दिया। इसको लेकर ग्रामीण आश्चर्य में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed