{"_id":"5b56319b4f1c1b827d8b45db","slug":"21532375451-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान और बिजली को लेकर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान और बिजली को लेकर गरजे किसान
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो गजरौला। भाकियू भानु की ओर से सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान के मुद्दे को उठाया। गन्ना भुगतान जल्द नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं किसानों पर दर्ज कराए गए बिजली चोरी के मुकदमों को लेकर बिजली अधिकारियों को घेरा।
प्रदर्शन में किसानों ने कहा कि बिजली कर्मचारी भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। चौधरी राधेश्याम सिंह ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत फ्री में कनेक्शन दिए जाने थे लेकिन, बाटपुरा गांव में पांच पांच सौ रुपये कनेक्शन पर लिए गए। फिर भी कनेक्शन जारी किए। इसके साथ ही बिजली चोरी के मुकदमे ग्रामीणों पर दर्ज करा दिए। किसानों के तेवर देख अधिशासी अभियंता ने मुकदमे वापस लेने को हामी भर दी।
इसके अलावा बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों में उबाल रहा। कहा कि जिलेभर में 375 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। किसानों को अपने कर्ज पर ब्याज देना पड़ रहा है जबेेेकि, भुगतान पर ब्याज मिलने वाला नहीं है। ऐसे में किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। बकाया भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके अलावा किसानों की अनेक समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सत्यपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, चौधरी जयकीरत सिंह, चौधरी राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, सतीश चंद, हुकम सिंह, राजीव, नरपत सिंह, राजेंद्र, सूरज, लाखन आदि मौजूद रहे।