{"_id":"5999ecbc4f1c1bd11e8b4a30","slug":"21503259836-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से अमरोहा के युवक की मौत , दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से अमरोहा के युवक की मौत , दहशत
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
क्षेत्र के गांव कटाई निवासी युवक की स्वाईन फ्लू से मौत हो गई। यह अमरोहा जिले में पहला मामला सामने आया है। तीन दिन पहले युवक को बुखार आया था। दो दिन गजरौला व सैदनगली निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद मेरठ ले जाया गया। यहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं इसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
क्षेत्र के गांव कटाई निवासी भूरे खां का बेटा आयाज खान (18) गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। पड़ोसी शब्बू के मुताबिक तीन दिन पहले आयाज को बुखार आया था। पहले गजरौला के निजी डाक्टर से उपचार कराया गया। लेकिन फायदा नहीं होने पर उसे सैदनगली के प्राइवेट डाक्टर से उपचार कराया गया। लगातार युवक की हालत खराब होती गई। शनिवार शाम को युवक को मेरठ रेफर किया गया। यहां डाक्टरों ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि की। कमी होने की वजह से दिल्ली रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से की वजह से जहां परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं इसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि स्वास्थ्य महकमा इससे कतई बेखबर है।